पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palari News Chhattisgarh News 2 Killed 13 Injured In Separate Road Accidents In Palari Region On Holi

होली पर पलारी अंचल में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 13 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व के दौरान हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई । एक को कार ने तो दूसरे को बाइक ने मारी थी टक्कर। होली पर 13 अन्य घायल हो कर अस्पताल पहुंचे, वहीं मारपीट की घटनाओं में 9 लोगों को चोटें आई हैं।

होली के दिन ग्राम लरिया निवासी नरोत्तम कुर्रे पिता रमेश कुर्रे (18) अपने दोस्त की बाइक से गांव के बाहर लरिया बलौदी रोड पर निकला था तभी सामने से आ रही बाइक के चपेट में आ जाने से नरोत्तम घायल हो गया जिसे घर ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी घटना में बुधवार को रायपुर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर गिर्रा पुलिया के पास गुरुवार की शाम 6 बजे रायपुर की तरफ से आ रही कार ने बाइक चालक संजय रात्रे पिता किशन रात्रे ( 27 ) निवासी बैजनाथ खपरी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । कार चालक के फरार होने से उसका नाम पता नहीं पाटा है। पुलिस गाड़ी जब्त कार्रवाई कर रही है। इधर होली के दिन तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले लोग भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे जिसमें श्यामा बाई साहू (45) देवसुंदरा,परस कुमार यादव (32)सलौनी ,चरणदास मेहर (32 ) अछोला ,मनाराम टंडन (31) सलौनी शामिल हैं। ये चारों दो बाइक पर सवार थे, जो आपस में ही भिड़ गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में घायल युवक का उपचार करते डॉ. और परिजन।
खबरें और भी हैं...