- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News 354 Elderly People Have No Pension For 4 Months
354 बुजुर्गों को 4 माह से पेंशन नहीं
देवभोग जनपद सदस्यों
ने एसडीएम से खाते में पैसे डालने काे कहा
मुनि बाई को 5 माह से पेंशन नहीं, हो गई मौत
जनपद सदस्य होरीलाल साहू ने एसडीएम को बताया कि निष्टिगुड़ा में रहने वाली 68 वर्षीय मुनि बाई की शुक्रवार को मौत हो गई। मुनि बाई को पंचायत के माध्यम से पेंशन जाती थी पर उसे 5 माह से पेंशन नहीं मिली थी। जनपद सदस्यों ने पंचायत की लापरवाही बताते हुए मामले की जांच करने का आग्रह एसडीएम से किया है।
बैंक को भी नहीं पता, खाते में पैसे क्यों नहीं जा रहे
जनपद सदस्य होरीलाल ने बताया कि ब्लॉक की 54 पंचायतों में 10235 पेंशनधारी हैं। इनमें से 4751 को पंचायत के खाते के माध्यम से नगद भुगतान होता है जबकि 5484 हितग्राहियों को उनके बैंक के खाते से होता है। ज्यादातर खाते बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं। राशि आबंटन के बाद समाज कल्याण विभाग जब खाताधारकों के खाते में रुपये ट्रांसफर करता है तो 354 हितग्राहियों के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। जनपद सदस्यों ने बैंक से भी त्रुटि समझने की कोशिश की पर बैंक प्रबंधन ने कहा कि आधार लिंक से लेकर सब कुछ ठीक है पर खाते में रुपए क्यों नहीं आते, इसकी जानकारी हमें नहीं है।
देवभोग| पंचायत पेंशन योजना के 354 बुजुर्ग की 4 माह की पेंशन फिर लटक गई है। समस्या लेकर एसडीएम के पास पहुंचे जनपद सदस्यों ने मांग की है कि गर्मी के दिनों में बैंक के चक्कर लगाना पड़े, उससे पहले इन्हें पेंशन दिलवाने की व्यवस्था की जाए। जनपद सदस्य होरीलाल साहू, उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा शुक्रवार को एसडीएम भूपेंद्र साहू को बताया कि पिछले 4 माह से पेंशन के लिए बैंक व जनपद का चक्कर काट कर बैरंग लौट चुके हैं।
उन्होंने एसडीएम को बताया कि मार्च के बाद तपिश बढ़ जाएगी, 4 माह से पेंशन के लिए भटकने वाले हितग्राही फिर बैंक का चक्कर काटने आएंगे। उससे पहले इनकी पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में जमा हो जाए तो अच्छा है। एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग देख रहे अतिरिक्त जनपद सीईओ आरएस साहू को दूरभाष पर निर्देश देकर स्थायी समाधान करने को कहा।