पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mainpur News Chhattisgarh News 39thinking You Will Change Society39 Campaign Praised By Education Minister

‘सोच बदलोगे समाज बदलेगा’ मुहिम की शिक्षा मंत्री ने तारीफ की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरोरा| एएएफटी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा लगातार सोच बदलोगे समाज बदलेगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से छात्रों ने मुलाकात की। छात्रों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान समय की युवा अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं और उनका सही मार्गदर्शन नहीं हो पा रहा है। उन्हें सही मार्गदर्शन दिखाने के लिए हम विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चला रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम नई-नई योजनाएं भी लाने का प्रयास कर रहे हैं। हम युवाओं के उत्थान के लिए हर संभव कार्य करने को तैयार हैं ताकि हमारे देश के युवा विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा सकें। मंत्री ने बच्चों द्वारा चलाई जा रहे अभियान कि सराहना की। इस दौरान छात्र सिमरन राय, वाणी, अरुण नगर, प्रवीण, अविनाश दुबे एवं शिक्षक सोमनाथ साहू मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...