- Hindi News
- National
- Balodabazar News Chhattisgarh News 51 Warrants Absconding For The Day Before Holi
होली के एक दिन पहले सालों से फरार 51 वारंटी बंदी
जिले के विभिन्न न्यायालयों के अलग-अलग प्रकरणों में वर्षो से फरार चल रहे 51 आरोपियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। इन आरोपियों को न्यायालय से बार-बार उपस्थित होने संबंधी आदेश जारी होने के बाद भी ये आरोपी न्यायालय में उपस्थित न होकर अपना पता ठिकाना एवं लोकेशन बदलते हुए फरारी काट रहे थे। इन फरार आरोपियों में कई गुंडा-बदमाश, गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल थे। होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इन फरार आरोपियों की धरपकड़ की गई है।
सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था तथा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों को होली पर्व के पहले गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। सोमवार को थाना पलारी से 8 वारंटी, थाना सिमगा से 8, थाना भाटापारा ग्रामीण से 8, थाना सरसीवां से 5, थाना कसडोल से 7, थाना गिधौरी से 3, थाना भाटापारा शहर से 2, सिटी कोतवाली से 2, बिलाईगढ थाना से 2, लवन चौकी से 2, थाना सुहेला से 2, बेलादुला चौकी से एक, थाना राजादेवरी से एक सहित कुल 51 फरार आरोपियों की पकड़कर स्थायी वारंट तामील किया गया। थाना सरसीवां के एक वारंटी के खिलाफ न्यायालय द्वारा 3 स्थायी वारंट जारी किए गए थे। इस अभियान के तहत वारंटी की मृत्यु हो जाने बाद फौती प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए 7 स्थायी वारंट न्यायालय ने प्रस्तुत कर तामील किया गया। थाना सुहेला के एक मामले में एक आरोपी जेल में निरुद्ध होने से उस आरोपी को जेल से न्यायालय में प्रस्तुत कर एक स्थायी वारंट तामील किया गया। इस प्रकार पूरे अभियान के तहत कुल 51 स्थायी वारंटी तामील किए गए।
बलौदाबाजार. सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिए वारंटियों को अदालत में पेश किया।