- Hindi News
- National
- Rawan News Chhattisgarh News 75967 Quintal Paddy Jam Germination Also In Karamda
करमदा में 75967 क्विंटल धान जाम, अंकुरण भी
परिवहन के अभाव में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति करमदा के अंतर्गत आने वाली खरीदी केंद्रों में 75967.60 क्विंटल धान अभी भी जाम है। इस बीच बार-बार होने वाली बारिश के कारण सैकड़ों क्विंटल धान खराब हो रहा है।
लगातार बारिश में भीगा धान अंकुरित होने के बाद उसमें फफूंद भी लग गई है।
75967.60 क्विंटल धान में से अधिकांश में अंकुरण हो गया है। अंचल में लगातार दो दिन तक रुक रुककर हुई बारिश से हजारों क्विंटल धान भी खराब हो गया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के खरीदी केंद्र में बगैर ड्रेनेज सिस्टम बनाए प्लास्टिक की बोरियों में भूसा भरकर के लगाए गए हजारों क्विंटल धान का स्टैक सीधे बारिश के पानी के संपर्क में आकर खराब हो गया। पूरी तरह कैप कव्हर न होने से अगल-बगल का धान भी भीग गया है। ज्ञात हो कि करमदा खरीदी केंद्र में कुछ धान पक्के चबूतरे पर भी रखा गया है जो
बच गया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर जमीन पर सिर्फ भूसा डालकर उस पर स्टैक लगा दिया गया जिससे पानी भूसे से होकर सीधा बोरों में चला गया।
बािरश की चेतावनी पर भी इंतजाम नहीं किए
मौसम विभाग द्वारा पहले से ही बलौदाबाजार जिले के बारिश होने की चेतावनी देने के बाद भी धान को पानी से भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। समर्थन मूल्य पर खरीदी गया धान सुरक्षा के अभाव में लगातार केंद्रों में पानी लगाकर खराब हो रहा है। कुछ जगहों पर समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारियों की लापरवाही के चलते समितियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि धान की सुरक्षा के लिए शासन से पर्याप्त पैसा समितियों को मिलने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया।
रवान. करमदा समिति में बारिश में भीगे बोरे और अंकुरण का नजारा