पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bilaigarh News Chhattisgarh News All The Chairmen Elected Unopposed In Biligarh

बिलाईगढ़ में सभी सभापति निर्विरोध निर्वाचित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में सभी सभापति निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए। चुनाव जनपद पंचायत के सभागार में हुआ जिसमें निर्वाचन अधिकारी बिलाईगढ़ एसडीएम केएल सोरी सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

बिलाईगढ़ के इतिहास में 20 साल बाद पहली बार सभी जनपद पंचायत पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष भूमिका बोधी कथाकार व उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल तथा निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में सभी विभागों की समितियां गठित की गईं जिनमें कृषि समिति की सभापति सोहन जयसवानी, सदस्य सुमित्रा भारद्धाज,उमा चंद्रा, हार बाई भोजराम चुने गए। शिक्षा समिति के पदेन सभापति अमित अग्रवाल व सदस्य दिलेश्वरी साहू, अनिल कुमार कमलेश, शिवकुमारी चुने गए। संचार तथा संकर्म समिति की सभापति सुमित्रा भारद्धाज, सदस्य माया बंजारे, सोहन जसवानी, पदमा साहू, लक्ष्मी धर चुने गए।

सहकारिता उद्योग समिति के सभापति कमलेश साहू व सदस्य सुमित्रा, फिरंगी साहू, दिलेशवरी, जानकी चुने गए। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति उमा चंद्रा व सदस्य शुकलाल भारती, दिलेश्वरी साहू, परबतिया साहू, लखेश्वरी नारंग चुने गए। वन समिति के सभापति सोहन जसवानी व सदस्य अनिल कुमार, दुलरवा खुटे, उमा सिंह, सुकलाल, शशि साहू चुने गए। स्वच्छता समिति के सभापति फिरगी साहू व सदस्य दुलौरिन जाटवर, कलावती सिदार, द्रौपत मरावी, अनिल साहू चुने गए। इसी तरह सामान्य प्रशासन समिति की सभापति भूमिका कथाकार व सदस्य अमित अग्रवाल, सोहन जसवानी चुने गए।

खबरें और भी हैं...