पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khrora News Chhattisgarh News Believe In Truth And Serve Humanity This Is The Principle Of Kabir Panth

सत्य बाेलाे अाैर मानवता की सेवा कराे, यही कबीर पंथ का सिद्धांत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम कनकी में आयोजित चार दिवसीय संत समागम समारोह एवं महायज्ञ एकोत्तरी चौका आरती में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। मंत्री द्वय ने प्रकाशमुनि साहेब से आशीर्वाद लिया अाैर कहा कि कांग्रेस सरकार कबीर पंथ के सिद्धांत पर चल रही है।

प्रकाशमुनि साहेब ने कहा कबीर पंथ का एक सिध्दांत है सत्य बोलो व मानवता धर्म को मानते सेवा करो, इसलिए कबीर पंथ मानव निर्माण संस्था है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कबीरपंथी समाज को संबोधित करते कहा कि आज हर समाज कबीर पंथ को मानकर जीवन में सफलता के मुकाम को फतह कर रहा है। प्रकाशमुनि साहेब ने पत्रकारों को कबीर साहेब के सिद्धांत से जोड़ते लोगों को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

विधाायक ने कनकी में प्रवेश द्वार की मांग उठाई


इस मौके पर धरसींवा विधायक अनिता शर्मा ने मंत्री से कनकी में पंथ श्री के नाम प्रवेश द्वार बनाने की मांग की। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार कबीर पंथ के सिध्दांत पर चल रही है। आज पंथ श्री पूरे देश-प्रदेश में घूमकर मानव निर्माण संस्था बनाने का काम कर रही है।

संत समागम में उपस्थित प्रकाशमुनि साहेब, विस अध्यक्ष व गृहमंत्री।
खबरें और भी हैं...