बेटी बचाअो-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
मुंडा| नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अहिल्दा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भूतपूर्व सरपंच नोनी बाई साहू, विशिष्ट अतिथि प्रताप डहरिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, एसके नेताम, उपसरपंच संतोषी साहू, वकील सनत कुर्रे, सचिव कांसी राम रजक थे। अध्यक्षता सरपंच झब्बू साहू ने की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत पर रंगोली प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मधु प्रथम, मालती साहू द्वितीय रहीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अहिल्दा से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में टॉप टेन में जगह बनाने वाली मधु मालती साहू, महिला कमांडो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व स्वसहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया।
मुंडा. ग्राम पंचायत अहिल्दा में महिलाओं का सम्मान करते अतिथि।