- Hindi News
- National
- Mainpur News Chhattisgarh News Bindranavagarh Should Have Participation In The Commission Youth Congress
आयोग में बिंद्रानवागढ़ की भागीदारी हो: यूथ कांग्रेस
राजिम विधान सभा की तरह मिले प्रतिनिधत्व
स्थानीय कांग्रेसियों ने यहां तक कहा कि जिला संगठन में हो या किसी भी बड़े पदों पर राजिम विधानसभा को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के नेताओं को भी जिम्मेदार पदों पर उत्तरदायित्व मिलना चाहिए। क्षेत्र में भाजपा विधायक होने के कारण कांग्रेसी सरकार तक अपनी बात सीधे नहीं पहुंचा पाते। निगम आयोग में बिंद्रानवागढ़ को जिम्मेदारी दी गई तो जनता संगठन व सरकार के बीच सेतु का काम करेगा।
देवभोग| निगम अौर आयोग में बिन्द्रानवागढ़ की भी भागीदारी की मांग यूथ कांग्रेसियों ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने संवैधानिक पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सहसचिव उमेश डोंगरे ने कहा कि निगम, आयोग अौर मंडल के महत्वपूर्ण पदों पर बिन्द्रानवागढ़ के नेताओं को भी स्थान मिलना चाहिए। लंबे समय से बिंद्रानवागढ़ का देवभोग इलाका नेतृत्व विहीन क्षेत्र जैसे हो गया है। इसका दुष्परिणाम विधानसभा चुनावों में देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि संगठन के जिम्मेदार लोग सभी अपनी जिम्मेदारी भली भांति निर्वाहन कर रहे हैं पर सरकार से संवाद के लिए संवैधानिक पद पर नेतृत्व कर्ता की आवश्यकता है। डोंगरे के अलावा आदिवासी कांग्रेस के धनसिंह मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के दुर्गाचरण अवस्थी, अरुण मिश्रा, कन्हैया मांझी समेत दर्जन भर नेताओं ने कहा कि जनभावना के अनुरूप विधानसभा एवं देवभोग क्षेत्र में सक्रिय नेताअों को निगम आयोग के पद पर स्थापित किया जाना चाहिए।