पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर: किसान क्रेडिट कार्ड बांटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिम. सहकारी सोसायटी में महिला को केसीसी देते अफसर।

राजिम| सहकारी सोसायटी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से लाभान्वित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने के लिए 13 मार्च को शिविर लगाया गया। इसमें पंजीकृत किसान, जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाए हैं, उन्हें चिन्हित कर केसीसी योजना में शामिल किया गया।

सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक कोमल साहू ने कहा कि राजिम सोसायटी के कार्य क्षेत्र में कुल 11 गांव के कुल 3563 किसान पंजीकृत हैं। केसीसी योजना में 0% ब्याज पर कृषि ऋण लगभग 1292 किसानों को रबी एवं खरीफ फसल में 5,1,44,129 लाख का नगद एवं खाद बीज प्रदाय किया गया है। वहीं बचे हुए किसानों को शिविर में केसीसी दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि जिपं सदस्य एवं सोसायटी अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक किसानों को केसीसी के साथ जोड़ा जाए ताकि साहूकारों की शरण में जाना न पड़े। शिविर में संचालक गणेश साहू, व्यवस्थापक अमृत साहू, बोधराम साहू, युगल साहू, लोकनाथ साहू सहित किसान, पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
खबरें और भी हैं...