पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palari News Chhattisgarh News Children And Mothers Showed Talent In Sports In The Sticks

छड़िया में बच्चों व माताओं ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलारी. प्राथमिक शाला छड़िया में कुर्सी दौड़ में भाग लेतीं महिलाएं।

पलारी| प्राथमिक शाला छड़िया में मातोन्मुखी कार्यक्रम हुआ। शिक्षिका अराधना वर्मा राजकीय गीत गाया। इस मौके पर बच्चों व माताओं के लिए विविध खेल कुर्सी दौड़, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, भौरा का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।

प्रधानपाठक चतुरसिंह गनहरे ने माताओं को सं‍बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में माताओं का अग्रणी योगदान रहता है। रूम टू रीड से दीपिका भोंसले ने कहा आप सभी ने जिस तरह से बच्चों को आगे लाने में शाला का सहयोग किया है वैसे ही निरंतर जुड़े रहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला स्टॉफ से घनश्याम वर्मा, रामकुमार जायसवाल, सावित्री ध्रुव, दुलारी पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...