- Hindi News
- National
- Gariyaband News Chhattisgarh News Cleaning Workers Are Cleaning The City Without A Safety Kit
बिना सेफ्टी किट के सफाई कर्मी कर रहे हैं नगर की साफ-सफाई
गरियाबंद| एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस का डर फैला हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सलाह दे रहे हैं कि स्वच्छ रहे, बार-बार हाथ धोये, गंदगी से दूरी रखे। वहीं नगर को साफ रखने की जिम्मेदारी नगर पालिका के जिन सफाई कर्मचारियों पर है, उनके हाथ में ना दस्ताने हैं ना ही मुंह पर मास्क है।
सफाई कर्मचारी खुले हाथों से ही सड़कों से कचरा उठा रहे हैं और ट्रैक्टर में लोड करते हैं। इन सफाई कर्मियों की सुध वाला कोई नहीं है। रोज सुबह 5 बजे से ये सफाईकर्मी सड़कों पर फैला कूड़ा कचरा हटाने के अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ ही झाड़ू भी लगाते हैं। इस दौरान ना उनके पास दस्ताने होते हैं, ना ही मास्क और जूते। वे बिना सेफ्टी किट के ही सफाई कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें सफाई के दौरान गंदी बदबू और धूल का सामना करना पड़ता है।