पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Collector39s Instructions Are Also Sidelined Dirt Is Lying In Kharora Hospital

कलेक्टर के िनर्देश भी दरकिनार... खरोरा अस्पताल में पसरी है गंदगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस ढेर में खून से सने कपड़े भी शामिल


फोटो एवं कंटेंट : श्याम अग्रवाल

अस्पताल के चारों ओर गंदगी का ढेर लगा है वहीं परिसर में स्थित लैब के पिछले हिस्से में दवाइयों, पुरानी नीडल्स की खेप से साथ ही महिलाओं की डिलीवरी के समय डॉक्टरों द्वारा इस्तेमाल किए गए खून से सने कपड़े (कॉटन) चारों ओर फैले हैं। इस गंदगी से आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं आसपास से गुजरने वाले लोगों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। मामले में खरोरा अस्पताल के प्रमुख डॉ. एसआर बघेल से उनका पक्ष जानने फोन लगाने पर उन्होंने रिसीव नहीं किया।

_photocaption_खरोरा| शनिवार को भाटापारा और बलौदाबाजार के ढाबों, िबरयानी सेंटर, होटलों में कोरोना वायरस से बचने छापामार कार्रवाई की गई तो वहीं खरोरा अस्पताल को खुद गंदगी से कोई परहेज नहीं हैै। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शनिवार को ही एडवाइजरी जारी कर अस्पताल को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी है पर खरोरा अस्पताल में पसरी गंदगी बता रही है कि एडवाइजरी केवल कागजी है। खरोरा उप-स्वास्थ्य केंद्र दे रहा संक्रमण को खुला न्योता दे रहा है।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...