पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palari News Chhattisgarh News Corona 120 Cock Is Not Ready To Take 50 Rupees People Scared Of Chinese Salmon

कोरोना: 120 का मुर्गा 50 रुपए में लेने तैयार नहीं, चीनी सामनों से भी डरे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाइना सहित 78 देशों में फैले कोरोना वाइरस का असर गांवों और कस्बों में स्पष्ट देखने को मिल रहा है। यहां तक कि होली में रंग गुलाल के दुकानों में भीड़ नहीं रही, लोगों ने इस बार इन दुकानों से दूरी बनाए रखी। इधर अंडा मुर्गा के दुकानदारों को भी खासा नुकसान हुआ। 120 रुपए किलो का मुर्गा कोई 50 में भी लेने को तैयार नहीं था जबकि सबसे ज्यादा भीड़ शराब दुकानों पर रही, जहां भीड़ को नियंत्रित करने कई बार पुलिस को बुलाना पड़ा।

होली पर्व में जहां मुर्गा मछली अंडे की सबसे ज्यादा मांग रहती है और दुकानदार पूर्ति नहीं कर पाते मगर इस बार कोरोना वाइरस का भय इतना है कि लोग मुर्गा मछली अंडा खाने से परहेज कर रहे हैं। यही वजह है कि नगर में मुर्गा दुकानदार माइक लगाकर 120 रुपए का मुर्गा 50 रुपए में बेच रहे थे फिर भी कोई खरीदार खरीदने तैयार नहीं था।

पलारी नगर सहित अंचल में होली पर्व पर खरीदारी का बाजारल इस बार काफी फीका रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह चाइना के कोरोना वाइरस को माना जा रहा है। हालांकि उसका ज्यादा प्रभाव यहां नहीं है कोरोना वाइरस से निपटने की प्रशासन की तैयारी के प्रचार-प्रसार के असर से पर्व प्रभावित होता नजर आ रहा है। लोग पर्व को शान्ति और सादगी के साथ मनाने की सोचकर बाज़ार में वही जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं जिनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। दुकानदार राजेश रितेश गुप्ता, नेपाली खुशी खोरबहरा आदि ने बताया कि होली के लिए एक माह पहले से उन्होंने रंग गुलाल की खरीदी की थी मंगलवार को पर्व है और सोमवार को दुकानें खाली थीं। लोग सिर्फ छुटपुट हर्बल गुलाल ही ले रहे हैं बाकी कुछ नहीं, वहीं ग्राहकों द्वारा बार-बार पूछा जा रहा है कि कोई चाइना का सामान तो नहीं बेच रहे हो।

यह राशन नहीं, शराब की लाइन है

पलारी. होलिका दहन के दिन शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों का उमड़ा हुजूम।
खबरें और भी हैं...