- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Corona Library Garden Swimming Pool Gym Water Park Closed Till 31
कोरोना: लाइब्रेरी, उद्यान, स्वीमिंग पूल, जिम, वाटर पार्क 31 तक बंद
तिल्दा-नेवरा| नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम अौर नियंत्रण के लिए शासन के आदेशानुसार तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत समस्त लाइब्रेरी, उद्यान, शासकीय, अर्धशासकीय, निजी जिम, स्वीमिंग पूल अौर वाटर पार्क को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार जारी सूचना को संबंधित जगहों के प्रवेशद्वार पर चस्पा किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीडी डहरिया ने बताया कि संचालनालय से आदेश मिलने के बाद नगरीय निकाय क्षेत्र के वाटर पार्क, जिम, गार्डन, लाइब्रेरी को बंद रखने के लिए सूचना जारी की गई है।