- Hindi News
- National
- Simga News Chhattisgarh News Crop Worsens Due To Continuous Rain Demand For Compensation
लगातार बारिश से फसल खराब, मुआवजे की मांग
भाजपा ब्लाक अध्यक्ष हेमसिंह चौहान ने कहा है कि कुछ ग्रामों का दौरा करने के दौरान उन्होंने पाया लगातार हो रही बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत संजारी नवागांव के में ओले और पानी गिरने से किसान बहुत दुखी हैं। लगभग 200 एकड़ खेत में रबी फसल के तहत चना, तिवरा, गेहूं, बटरी धान की खेतों में बोआई हुई है।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का इस कदर नुकसान हुआ है कि वह होली का त्योहार भी नहीं मना सके और आने वाले समय में रामनवमी, नवरात्रि का पर्व, शादी का सीजन है, वह भी उनके लिए फीके रहेंगे। उन्होंने मांग की है कि सरकार को मुआयना देने का आदेश देना चाहिए क्योंकि रबी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इधर विश्रामपुर सोसाइटी में किसानों ने जो धान जो बेचा है, उसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला है। धान का बोनस और धान की शेष रकम न मिलने से किसान नाराज हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान की जो राशि दी जा रही है वह भी अप्राप्त है।
उन्होंने चेतावनी दी कि फसल की क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं मिलने से किसान आंदोलन और चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। जिलाधीश एवं अनुविभागीय अधिकारी सिमगा को इस संबंध में शीघ्र ही ज्ञापन दिया जाएगा।