पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodwa News Chhattisgarh News Crowds Of Youth Gathered In Pardeshiya Phag Children Occupied Streets

परदेशिया फाग में युवाओं की जुटी रही भीड़, सड़कों पर बच्चों का रहा कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में रंगों का पर्व होली त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी आयुवर्ग के लोगों ने सूखी होली खेली। सबसे अधिक बच्चों आैर युवाओं में होली की खुमारी दिखी।

सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। युवकों ने इस साल भी नगर की पुरानी परंपरा परदेशिया फाग का आयोजन किया। वहीं होली के दूसरे दिन पुलिस विभाग ने पर्व मनाया। इस बार होली में अबीर-गुलाल का उपयोग ज्यादा हुआ। नगर के सभी देवालय में भी होली पर पूजा करने भीड़ जुटी रही। सुबह से ही बच्चे अपनी पिचकारी और रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर होली खेलते नजर आए। बच्चों में होली के एक दिन पहले से पर्व की खुमारी दिखने लगी थी। नगर के चौक-चौराहों समेत मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। बड़ा बाजार, पड़ाव पारा, पुल पारा, परमहंस वार्ड, खर्रीपारा, तिलक वार्ड, पडरिया रोड में शुभ-मुर्हुत में पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। पुलपारा में होलिका की मूर्ति के साथ होलिका दहन किया गया। वहीं बिजली कर्मचारियों का उत्साह भी होली में नजर आया। मुंगेली संभाग के बिजली कर्मचारी व अधिकारियों ने भी उत्साह के साथ होलिका दहन कर होली मनाई। रामगोपाल तिवारी वार्ड में महिलाओं ने होलिका की पूजा की और बच्चों ने होलिका दहन कर होली मनाया।

ग्राम चमारी, रामगढ, बुधवारा, रोहरा खुर्द, कोदवा, गीधा, धरमपुरा, रेहुटा, संगवा, सुरदा, निरजाम, पडरभाटा सहित मुंगेली के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्यौहार रंग-गुलाल लगाकर मनाया गया। इस बार होली में रंग-गुलाल का ही प्रयोग होली मनाने वाले ने किया। होली में इस बार चिंट, डिस्टेम्पर, व घातक सामग्री का उपयोग देखने को नहीं मिला। इस बार मौसम अलर्ट के चेतावनी के बाद लोगों में यह आशंका थी कि होली जलाने को मिलेगी या नहीं, लेकिन समय में मौसम मेहरबान रहा और होली जलाने के समय बारिश नहीं होने से खलल नहीं पड़ी। सुबह आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम खुला और युवा वर्ग होली खेलने मे जुट गया। इस बार होली के दिन ग्राम रोहराखुर्द, चमारी, सम्बलपुर, घोरपुरा, गीधा, जगताकापा ग्राम के साथ नगर के डिलवापारा व महाराणा प्रताप वार्ड में मारपीट की छिटपुट 11 घटनाएं हुई। इन घटनाओं के अलावा होली शांति पूर्वक मनाई गई। होली के दूसरे दिन सिटी कोतवाली में जिला कलेक्टर व एसपी की उपस्थिति में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर रंग-गुलालों के साथ होली का उत्साह मनाया।

खबरें और भी हैं...