पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khrora News Chhattisgarh News Demand To Make Chhaura College An Examination Center

छुरा कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छुरा ग्रामीण| शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की मांग को लेकर सामाजिककार्यकर्ता आकाश दीक्षित ने रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एमए और पीजीडीसीए की कक्षाएं महाविद्यालय में संचालित हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र महाविद्यालय छुरा में संचालित न होकर वर्तमान में गरियाबंद में होती है। इसके चलते छात्रों को परेशानी होती है। छुरा कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इसके अलावा नए सत्र से एमए हिंदी व केमेस्ट्री विषय में पीजी के विषय प्रारंभ करने का भी आग्रह किया।
खबरें और भी हैं...