- Hindi News
- National
- Lawan News Chhattisgarh News Djs Dispute Led To Lathis Between Two Groups 22 Injured 6 Serious 31 Arrested
डीजे के विवाद में दो गुटों के बीच लाठियां चलीं, 22 घायल, 6 गंभीर, 31 गिरफ्तार हुए
होली पर दो गुटों में डीजे बजाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठियों व अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। मारपीट में दोनों गुटों से 22 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें 6 की स्थिति गंभीर है। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कुल 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
10 मार्च को दोपहर 1 बजे ग्राम पैंजनी में सतनामी पक्ष व वर्मा पक्ष में 2 बजे डीजे बजाने की बात पर विवाद हो गया। होली पर गांव के सरपंच ने डीजे लगवाया था। डीजे वालों से 2 बजे तक डीजे बजाने की बात हुई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे ही डीजे को बंद करने पर विवाद हो गया और देखते ही देखते मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद हाथ, घूसे और लाठियां चलने लगीं। ग्राम पैंजनी के वर्मा पक्ष व सतनामी पक्ष में करीब दो-तीन घंटे तक मारपीट चलती रही। मारपीट से दोनों पक्ष के 22 लोगों को चोटों आई हैं, जिसमें 6 लोगों की स्थिति गंभीर है । घटना में वर्मा पक्ष के 14 लोगों चोटों आई हैं और सतनामी पक्ष से 8 लोगों को चोटें आई हैं।
एक पक्ष से 19 तो दूसरे पक्ष से 12 लोग मारपीट के बाद गिरफ्तार किए गए
मामले में वर्मा पक्ष से घनाराम वर्मा की रिपोर्ट पर सतनामी पक्ष से रमेश जांगड़े, गोपाल सतनामी, अरूण भारती, महेश कुमार जांगड़, पन्नालाल बंजारे, धनेश जांगड़े, टिकेश कुमार, जगमोहन बंजारे, नरेश बंजारे , राजेश कुमार टण्डन , खगेशराम भारद्वाज, रामेश्वर सोनवानी सहित कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि सतनामी पक्ष से रेशमलाल भारद्वाज की रिपोर्ट पर वर्मा पक्ष के रमेश वर्मा, गोकुल यादव, उत्तम कुमार वर्मा, विनोद वर्मा, सेवकराम वर्मा, छोटेलाल वर्मा, पीतांबर निषाद, सोनू वर्मा, श्यामरतन वर्मा, शेरसिंग यादव, सालिकराम वर्मा, व्यासनारायण वर्मा, घनाराम वर्मा, तीजराम वर्मा, तिलकराम वर्मा, रामअवतार उर्फ गोलू वर्मा, लीलाराम वर्मा, सम्मेलाल वर्मा, टेसकुमार वर्मा, सहित कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
होलिका दहन के विवाद में पार्षद पर हमला, घायल
कसडोल| कसडोल के वार्ड-15 के पार्षद संदीप मिश्रा और उसी वार्ड के सुभाष राव के बीच होलिका दहन की शाम आपस में लड़ाई हो गई, जिसमें पार्षद संदीप मिश्रा के सिर पर गंभीर चोट आई है। कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर कर दिया गया है। पीड़ित संदीप के भतीजे उत्सव मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। होलिका दहन के पूर्व निर्दलीय पार्षद संदीप मिश्रा पर उन्हीं के वार्ड के सुभाष राव, उनके दो बेटे और अन्य एक साथी ने शराब की बोतल से हमला कर दिया। घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार हैं।
दोनों गुटों ने लािठयों और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर किया हमला
लवन पैंजनी गांव में होली पर डीजे बजने पर विवाद के बाद दाेनों पक्षों से गिरफ्तार आरोपी।