पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sail News Chhattisgarh News Doctors Advise Your Staff To Wash Your Hands Frequently

डॉक्टर अपने स्टॉफ को बार-बार हाथ धोने की सलाह दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने सुखनंदन अस्पताल में कोरोना वायरस के विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें जिला मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य और निजी चिकित्सक शामिल हुए।

परिचर्चा में इस बात की जानकारी दी गई कि सभी अस्पतालों में अपने स्टाफ को बीमारी के संबंध में संवेदनशील करने की हिदायत दी गई है। संभावित मरीजों की जानकारी जिला सर्वेलेन्स अधिकारी को रिपोर्ट करने के विषय में बताया। ऐसे व्यक्ति जो कोरोना प्रभावित देशों की 15 फरवरी के बाद यात्रा किए हैं और बुखार, खांसी और श्वास की शिकायत हो तो उन्हें संभावित मरीज की श्रेणी में मानकर उसे जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज या नजदीकी एमबीबीएस या मेडिकल विशेषज्ञ से सलाह ली जाए। सैंपल लेने की सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। सभी चिकित्सकों को अपने स्टाफ से बार-बार हाथ धोने, सर्दी, खांसी वाले मरीजों को काउंसलिंग, ओपीडी क्षेत्र में भीड़ के प्रबंधन की जानकारी से अवगत कराने बताया गया। परिचर्चा के दौरान मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार, उत्कर्ष तिवारी, डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन, डाॅ. वीके साॅलोमन, डाॅ. राजन सुखनंदन, डाॅ. संजय अग्रवाल, डाॅ. एके जाॅन, डाॅ. सेलिन कुजूर, डाॅ. अल्का मिंज, एस सुखनंदन, अर्चना, दिप्लेश कुमार, नीरज कुमार सहित निजी चिकित्सक उपस्थित थे।

लोरमी में 16 मार्च को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को आयोजन समिति ने आगामी तिथि तक स्थगित दिया है।

खबरें और भी हैं...