पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhatapara News Chhattisgarh News Drunk Young Man Set His House On Fire Sent To Jail

नशे में युवक ने घर को लगाई आग, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरियाबंद| ग्राम पेंड्रा निवासी तुलेश ध्रुव ने शुक्रवार की शाम शराब के नशे में खुद के ही घर को आग हवाले कर दिया। हालांकि पड़ोसियों और ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

एएसआई मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी तुलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपने ही घर में रखे पलंग और गद्दे में आग लगा दी थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। आग और धुआं निकलते देख बगल मकान में रहने वाले तुलश का संबंधी तुरंत मौके पर पहुंचा।

पड़ोसियों और ग्रामीणों की मदद से उसने आग बुझाई। वहीं आरोपी द्वारा नशे में लगातार अशांति फैलाए जाने के चलते उसे बांधकर रखा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई।
खबरें और भी हैं...