पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Examination 151 Students Of 10th Class Gave Mathematics Paper Deo Gave Instructions To Principal

परीक्षा... 10वीं के 151 छात्रों ने दिया गणित का पेपर, डीईअो ने प्राचार्य को निर्देश दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिम| जिला स्तरीय टीम के अधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे नगर के राम विशाल पांडे हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया तथा परीक्षा केंद्र के सभी कमरों को देखा। हाईस्कूल बोर्ड की दसवीं के गणित विषय की आज 151 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीईअो भोपाल तांडी ने केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य जालम सिंह साहू को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। यहां पर शत-प्रतिशत बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, कोई अनुपस्थित नहीं था। निरीक्षण में डीईअो के साथ जिला समन्वयक श्याम चंद्राकर, बालक समन्वयक राजेंद्र परिहार शामिल थे।
खबरें और भी हैं...