पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Exhibition Students Modeled Air Pressure

प्रदर्शनी... छात्रों ने वायु दाब का मॉडल बनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिल्दा-नेवरा| मिडिल स्कूल बनभिभौरी में छात्रों ने विज्ञान दिवस पर विज्ञान से संबंधी रोचक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। 6 से 8वीं के छात्रों ने प्रकृति से जुड़े मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए। पेड़, पौधों से लेकर रासायनिक क्रियाकलापों को बड़ी सुंदर तरीके से शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें वायु दाब का प्रदर्शन छात्रों को रोचक लगा। साथ ही छात्रों ने शिक्षकों के लिए विज्ञान आधारित खेल का भी आयोजन किया, जिसमे विजेता शिक्षकों को छात्रों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बाल संसद, इको क्लब के सदस्य, शिक्षक रामू लाल वर्मा, अरविंद टिकरिहा, ललित वर्मा, सुधा वर्मा, भृत्य अजय धीवर अौर छात्र उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...