- Hindi News
- National
- Balodabazar News Chhattisgarh News Family Uproar For 18 Hours After The Murder Of A Young Man
युवक की हत्या के बाद परिजनों का 18 घंटे तक हंगामा
अभिरक्षा में आरोपियों को देखने और मुआवजे की मांग पर माने
ये हैं युवक की हत्या के आरोपी
{लोकेश पटेल पिता वेंकटराव पटेल ( 28) पता पंडरी गांधी मंदिर के पास कालीमाता वार्ड -30 थाना सिविल लाइंस रायपुर
{रामकुमार शर्मा पिता डेरहाराम (48 ) पता पंडरीतराई वार्ड -23 महात्मा गांधी वार्ड पंडरी रायपुर
{संजय आडवानी पिता गोविंद आडवानी ( 38 ) पता पंडरी गांधीनगर वार्ड-11 गुरू गोविंद सिंह वार्ड थाना सिविल लाइंस रायपुर
{राहुल निर्मलकर पिता संतराम (24) पता सड्डू वार्ड-23 मकान नंबर 6 थाना विधानसभा रायपुर
{ नीरज वर्मा पिता हेमलाल वर्मा( 26) पता आदर्श नगर डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड-28 थाना मोवा रायपुर
{दिलीप वर्मा पिता नंदकुमार वर्मा (29 )पता पंचवटी नगर वार्ड-27 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड थाना मोवा रायपुर
जप्त सामान: एक सफेद रंग की अल्टो 800 कार सीजी 04 एचके 9017, दो चाकू, एक बटन वाला व एक बिना बटन वाला।
मृतक युवाकांत
पलारी. अस्पताल के सामने हंगामे के दौरान खासी भीड़ जमा हो गई थी।
पलारी| शुक्रवार शाम को पलारी शराब भट्टी में बलौदी निवासी युवक युवाकांत बंजारे की चाकू मारकर हत्या करने वाले दोषियों को सरे आम फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजा सहित नौकरी देने की मांग को लेकर उसके परिजन ने शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर शनिवार दोपहर दो बजे तक खूब हंगामा किया। हालांकि शुक्रवार रात को ही पुलिस ने 6 आरोपियों को खरोरा के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे थे। पलारी शनिवार को छावनी में तब्दील हो गया था तथा अस्पताल के आसपास की दुकानें बंद करा दी गई थीं। हंगामा यहां तक बढ़ा कि अधिकारियों ने युवक के करीब परिजन को पुलिस अभिरक्षा में बलौदाबाजार जेल में बंद आरोपियों को दिखाना पड़ा। पुलिस की गाड़ी उन्हें 11 बजे बलौदाबाजार लेकर गई तथा1 बजे लौटी। तब तक परिवार की महिलाएं हंगामे की कमान संभालती रहीं। अंत में शासन के नियमानुसार मुआवजे के आश्वासन पर हंगामा खत्म हुआ।
मामले को शांतिपूर्ण निपटाने जिले भर के दर्जनों पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे। तहसीलदार इंदिरा मिश्रा ने पीड़ित परिवार और समाज के कुछ गणमान्य नागरिकों से बात कर मामले को शांत कराया। युवक के परिजन एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल से चर्चा कर वापस पलारी आए और तहसीलदार ने परिवार को लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि शासन के नियमों के तहत जो भी होगा उसे पूरा करेंगे। इसके बाद ही मृतक का पंचनामा और पीएम हो पाया। पुलिस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 मार्च की शाम 6 बजे सफेद रंग की अल्टो 800 कार क्रमांक सीजी 04 एचके 9017 में सवार अज्ञात 6 व्यक्तियों ने देशी शराब दुकान पलारी के सामने युवाकांत पिता महेशराम बंजारे को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियों को घेराबंदी कर खरोरा के पास ही दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें शनिवार को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।