पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Festivals Children Danced To Chhattisgarhi Songs

उत्सव... छत्तीसगढ़ी गानों पर थिरके बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसडोल| इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल कसडोल में वार्षिकोत्सव हुआ। छत्तीसगढ़ी समेत हिंदी गानों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू, विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा थे। अध्यक्षता बीईओ केके गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए आयोजित खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों से बच्चों में छिपे प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्राप्त होता है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है। उन्होंने अपने पार्षद निधि से विद्यालय को आवश्यक सामग्री के लिए पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में नीरेन्द्र क्षत्रिय ,खिलावन डहरिया, विमल वैष्णव, कमल कैवर्त्य, एबीईओ आरएस चौहान, प्राचार्य एसके वर्मा, शिक्षिका मुन्नी ढोमने, कन्या साहू आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...