- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News Fights Broke In The Headline On The Day Of Holi Five Heads Burst
सुर्खी में होली के दिन हुआ झगड़ा, पांच के सिर फूटे
भाटापारा| भाटापारा के ग्राम सुर्खी में होली में हुए खून खराबे में 5 लोगों के सिर फूट गए। विवाद फसल को मवेशी द्वारा नुकसान पहुंचाने पर शुरू हुआ था जो विवाद मारपीट में बदल गया। एक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। भाटापारा के रामसागर वार्ड के कुछ लोगों ने सुर्खी ग्राम में जाकर जमकर मारपीट की। श्यामरतन ध्रुव, पर्यटन ध्रुव, भोदन ध्रुव, टेकसिंग ध्रुव, महाबीर साहू, नीलकंठ ध्रुव, सुखराम निर्मलकर एवं ग्राम सुरखी के अन्य किसानों की फसल को रामसागरपारा के पुरषोत्तम भुरुवा विजय एवं अन्य साथियों द्वारा किसानों की फसल को मवेशियों द्वारा चरा दिया गया। यही विवाद सिर फुटव्वल में बदल गया।