पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योजनाओं का लाभ पहुंचाने निःशुल्क प्रशिक्षण 17 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरियाबंद| अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के कार्यरत उद्यमियों की क्षमता विकास, व्यवसाय वृद्धि एवं शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र गरियाबंद ईकाई द्वारा 7 दिवसीय रहवासी प्रशिक्षण कार्यक्रम मजरकट्टा कार्यालय में रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान इन वर्ग के लिए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा विशेष रूप संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, सीएसआईडीसी, एनएसआईसी आदि संस्थाओं में पंजीयन की प्रक्रिया, शासकीय खरीदी में भाग लेने की प्रक्रिया, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, कार्यशील पूंजी एवं वित्तीय प्रबंधन, विभिन्न मार्का जैसे-ट्रेडमार्क, एगमार्क, एफपीओं, बीआईएस, आईएसओ आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाएगी।
खबरें और भी हैं...