पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gariyaband News Chhattisgarh News Heavy Rain Along With Thunderstorm In Gariaband Trees Fell On The Highway

गरियाबंद में आंधी के साथ तेज बारिश, हाईवे पर पेड़ गिरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार शाम अचानक मौसम बदलने के साथ हुए आंधी तूफान और तेज बारिश ने मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में जनजीवन को काफी प्रभावित किया। इस दौरान नेशनल हाइवे सहित कई मार्गो पर पेड़ गिरने से घंटों आवाजाही बाधित रही। वहीं घंटों लाइट बंद होने से भी लोग परेशान रहे।

इस दौरान रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे पर पंटोरा के पास पेड़ गिरने से करीब एक से दो घंटे रास्ता जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। रायपुर से आ रहे चेम्बर आॅफ कामर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाश रोहरा, उपाध्यक्ष विनय दासवानी ने इसकी सूचना एएसपी सुखनंदन राठौर, तहसीलदार राकेश साहू सहित थाना प्रभारी को दी। इसके बाद तत्काल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया। पेड़ गिरने के कारण लगे जाम से यात्री बसों सहित निजी गाड़ियां भी करीब दो घंटे मार्ग पर खडी रहीं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक किसी प्रकार जनहानि की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...