पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज का होली मिलन कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाटापारा. यादव महासभा की बैठक मंे उपस्थित सामाजिक लोग।

भाटापारा| गत दिवस बाल मंदिर सहाड़ा देव गोवर्धन पूजा स्थल पर अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बलौदाबाजार की जिला स्तरीय बैठक हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमंत यादव ने कार्यकारिणी सदस्य के गठन एवं विस्तार पर चर्चा की।

रविवार को यादव समाज ने होली मिलन का कार्यक्रम बाल मंदिर सहाड़ा देव में दोपहर 2 बजे से रखा है। इसमें जिले के सभी यादव बंधुओं आमंत्रित किया गया है। समारोह में संगठन के विस्तार के लिए दिन एवं समय भी तय किया जाएगा। बैठक में सभी गांव के गोठान में यादव जाति के लोगों को प्रमुख बनाए जाने की मांग करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष झेरिया यादव समाज तरेंगा राज मन्नू लाल यादव, अध्यक्ष झेरिया यादव समाज भाटापारा सुरेश यादव, मीडिया प्रभारी यादव समाज मुरलीमनोहर यादव, उपाध्यक्ष नगर इकाई कामता यादव, कोषाध्यक्ष पवन यादव, जनपद सदस्य नरेंद्र यादव, सचिव नगर इकाई कमलेश यादव, सहसचिव रवि यादव, अयोध्या यादव, चोवा यादव, कृष्णा यादव, अभिषेक यादव एवं समस्त यादव बंधु उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...