- Hindi News
- National
- Chhura News Chhattisgarh News Holi Of Condole Lit In Sarvartha Siddhi Yoga In Balodabazar
बलौदाबाजार में सर्वार्थ सिद्धि योग में जलाई कंडे की होली
बलौदाबाजार| शहर सहित ग्रामीण अंचल में सोमवार की शाम 8ः45 से सर्वार्थसिद्धि योग में गोधुली बेला में कंडे की होली जलाई गई। होलिका दहन के दौरान जगह-जगह देर रात तक लोग फाग गीतों पर झूमते रहे। मंगलवार को होली का पर्व मनाया जाएगा।
आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा राजनारायण केशरवानी निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होलिका दहन की शाम से ही होली की मस्ती की शुरुआत हो चुकी थी। शहर की छोटी-बड़ी बस्तियों के अलावा काॅलोनियों में युवाओं ने होली खेली। पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने बताया कि होली के रंग को भंग करने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी
तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए चौक-चैराहांे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।