मैनपुर में किया गया होलिका दहन
मैनपुर| तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित पूरे क्षेत्र में रंगों का पर्व होली उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि पर सोमवार रात में मैनपुर क्षेत्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इस दौरान ग्राम के बुजुर्ग झाकर, पुजारी, बैगा व वरिष्ठ लोग मौजूद थे। होलिका दहन स्थल पर रात में लोग ढोल-नगाड़े बजाकर देर रात तक फाग गीत गाते रहे। डीजे की धुन पर भी लोग थिरकते रहे। मंगलवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। जगह-जगह नगाड़े की थाप पर लोग झूमेंगे।