- Hindi News
- National
- Chhura News Chhattisgarh News Holika Dahan In Rajim Dancing On The Beat Of Drums Singing The Song
राजिम में होलिका दहन, फाग गीत गाते नगाड़ों की थाप पर नाचे लोग
राजिम. सोमवार देर शाम होलिका दहन के लिए जुटे लोग।
राजिम| नगर के विभिन्न स्थानों में सोमवार की देर शाम होलिका दहन पूजा-अर्चना कर किया गया। इस मौके पर फाग गीत गाकर नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते रहे। वहीं राहस नाच वाले भी नाचते देखे गए।
नगर के श्री राजीव लोचन मंदिर में सर्वप्रथम होलिका दहन हुआ। इसके पूर्व पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। यहां से जलती हुई अंगीठी लाकर मां महामाया मंदिर में सजाए गए होलिका को जलाया गया। इसके बाद गोवर्धन पारा, बस स्टैंड, साहू गुड़ी चौक, थाना पारा, शिवाजी चौक, नेताजी चौक, श्यामाचरण शुक्ल चौक, आमापारा, श्रीराम चौक, मंडी के पास, सतनामी पारा, पत्थरा एवं नवाडीह सहित ग्रामीण अंचलों में भी होलिका दहन आज देर शाम को किया गया। मंगलवार को रंग गुलाल से होली खेली जाएगी। शांति बनाए रखने के लिए जगह-जगह जवानों को तैनात किया गया है।
खड़मा की मंडली ने किया राहस नृत्य : मुड़ागांव (कोरासी)| अंचल के गांवों में होली पर्व पर राहस नाचने का परंपरा सदियों से चली आ रही है। ग्राम खड़मा के रास लीला मंडली कई वर्षों से आसपास के गांव में भगवान कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नाचते-गाते आ रहे हैं। रासलीला मंडली में कोमल ध्रुव, सोनू राम ध्रुव, पुरुषोत्तम यादव, सुरेंद्र ध्रुव, नरेंद्र ध्रुव आदि हैं।