पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gariyaband News Chhattisgarh News Hundreds Of Villages Of Mainpur Devbhog Submerged In Darkness For 20 Hours

20 घंटे तक मैनपुर-देवभोग के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैनपुर| मैनपुर समेंत देवभोग विकासखंड के सैकड़ों गांवों शुक्रवार शाम 6.30 से शनिवार दोपहर 2.30 बजे यानी 20 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे मैनपुर नगर समेत पूरे अंचल में हाहाकार मचा रहा। अभी गर्मी का सीजन ठीक से प्रारंभ भी नहीं हो पाया है और बिजली विभाग के मेंटेनेंस की पोल खुुलने लगी है। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 6.30 बजे के आसपास जंफर में खराबी आ जाने के बाद मैनपुर सब स्टेशन में गाज के दंश को रोकने वाला लाइटिंग एडजेस्टर खराब हो गया था, जिससे बिजली बाधित रही।

बिजली विभाग के जेई व्हीके तिवारी ने बताया कि जंफर में आई खराबी व सब स्टेशन में लाइटिंग एडजेेस्टर खराब हो जाने के कारण विद्युत सेवा प्रभावित हुई थी। कर्मचारी गरियाबंद से मैनपुर तक सभी विद्युत पोलों को चेक करते रहे तब जाकर फाल्ट मिला और बिजली बहाल हो पाई। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल समस्या को लेकर हुई। ओवरहैड टैंक से पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों के घरों तक सुबह पीने तक का पानी नहीं पहुंचा जिससे परेशान लोगों की भीड़ पानी जुटाने हैंडपंपों पर घंटों जुटी रही। गरियाबंद जिला के मैनपुर देवभोग विकासखंड क्षेत्र में वर्ष भर बिजली की आंखमिचौली कोई नई बात नहीं है, हल्की हवा से ही पुराने तारों के टूटने से आए दिनों घंटों बिजली बंद रहती है। सरकार बिजली बिल हाफ का नारा देती नही. थकती लेकिन आदिवासी विकासखंड में बिजली व्यवस्था बदहाल है। गर्मी के दिनों में जंफर, तार टूटने लगते हैं जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो जाती है।
खबरें और भी हैं...