पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध शराब: सिमगा में महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमगा| सिमगा पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर बीती रात 8.30 बजे ग्राम चौरेंगा निवासी धरम वर्मा के घर में दबिश देकर 144 शीशी शराब जब्त की। आरोपी महिला पूजा ने घर की दीवार में कोठी बनाकर शराब छिपाकर रखी थी। मौके से 9 हजार रुपए भी जब्त किए गए। आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पति की तलाश की जा रही है।

भाटापारा में दो गिरफ्तार

भाटापारा| शहर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 50 पौवा देशी शराब और एक मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी गुड्डू उर्फ सूखा सतनामी पिता विशेसर सतनामी पंचशील नगर कालोनी भाटापारा, रंजीत गडकरी पिता राव गडकरी पंचशील नगर कालोनी भाटापारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...