पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gariyaband News Chhattisgarh News Illegal Transport Of Sand Is Not Stopping From The Sandghat Of Kopra

कोपरा के रेतघाट से नहीं रुक रहा रेत का अवैध परिवहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के सबसे बड़े गांव कोपरा में इन दिनों रेत की सबसे बड़ी चोरी की जा रही हैं। शासन के नियमों की विपरीत इस घाट से बिना रायल्टी के रेत गाड़ियां बेधड़क निकल रही हैं। उल्लेखनीय है कि जिले की रेत खदानों में इन दिनों बिचौलियों का सीधा खेल चल रहा है। अपनी कमाई के लिए नियमों को ताक पर रखकर बिचौलिये रात-रात भर नदियों से रेत ढो रहे हैं।

कोपरा, कुरुसकेरा, पितईबंध, पसौद और लचकेरा में शासन ने रेत घाट स्वीकृत किए हैं। इनके अलावा देवभोग ब्लाक के पुर्रनापाली रेत की नीलामी हुई है। इन सभी रेत घाटों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सबसे ज्यादा भर्राशाही कोपरा रेत घाट में चल रही हैं। यहां बिना रायल्टी के हाईवा से रेत परिवहन किया जा रहा है। इसका खुलासा पिछले दिनों पंचायत प्रतिनिधियों के औचक निरीक्षण में हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि खदान ठेकेदार द्वारा पैरी नदी में बने तटबंध को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली थी, जो स्थल निरीक्षण में सही निकली। प्रतिनिधियों ने तीन हाईवा को बिना रायल्टी के पकड़ा था तब ठेकेदार के एजेंट ने अपनी गलती स्वीकारी थी। इसके बाद भी बिना रायल्टी पर्ची के रेत गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं। रेत खदान ठेकेदार के लोग ग्रामीण मजदूरों के पेट पर लात मारकर दो-दो चेन माउंटेंन मशीन से पैरी नदी से रोत लोड कर रहे हैं। मेन रोड से हर रोज जिला स्तर के अधिकारियों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी किसी भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोपरा रेत खदान से चेन माउंटेन मशीन से रेत भरते हुए हाईवा।
खबरें और भी हैं...