पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Inspection Deputy Secretary Instructed To Act On Negligence In The 10th Board Examination

निरीक्षण... उप सचिव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिंगेश्वर| गुरुवार को आयोजित 10वीं बोर्ड की गणित परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा मंडल की उपसचिव ज्योति गुगेल, निज सचिव, भोज राम साहू एवं सहायक सचिव ने ब्लॉक मुख्यालय के ठाकुर दल गंजन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल किरवई, हायर सेकेंडरी स्कूल राजिम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित नोडल अधिकारी व केंद्राध्यक्ष को परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों की बैठ कर परीक्षा लेने के अलावा परीक्षा होते तक कमरों में सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
खबरें और भी हैं...