पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Instruct The Gods Keep The Pigs In The Fence Do Not Let The Road Roam

देवारों को हिदायत- सुअरों को बाड़े में रखें, रोड पर नहीं घूमने दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका सहित स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को पालिका सभागृह में कोरोना वायरस को लेकर आपात बैठक की। इस दौरान पूरे दिन नगर के गली सड़कों पर घूमने वाले सुअर और आवारा मवेशियों पर चिंता जाहिर की गई। नगर के तीन सिरे पर बने देवार डेरा के प्रमुख को भी बैठक में बुलाया गया था।

पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी और सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय ने नायब तहसीलदार पवन ठाकुर एवं लाखेश्वर किरण की उपस्थिति में देवारों को सुअरों के उचित रखरखाव के अभाव में नगर में व्याप्त गंदगी और इन दिनों दुनिया भर में फैली महामारी के रूप में कोरोना वायरस से अवगत कराते हुए सुअरों को निश्चित बाड़े में रखकर गली सड़कों पर घूमने नहीं करने देने की हिदायत दी। इसके साथ ही अनियंत्रित आवारा मवेशियों के लिए भी चिंता जाहिर करते हुए उन्हें किसी गोठान में रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। स्वच्छता सभापति अजय साहू एवं लोक निर्माण विभाग सभापति अनूप खरे की उपस्थिति में अधिकारियों ने चर्चा में देवारों के विकास के लिए उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने के प्रयास करने की बात कही। सभी अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डाॅ. एसके तिवारी के साथ आपात स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी तैयारी का
जायजा लिया।

डॉ. तिवारी ने जानकारी दी कि वैसे अभी तक राज्य कोरोना वायरस के प्रभाव से मुक्त है फिर भी राजधानी रायपुर के एम्स में इस संक्रामक के प्रारंभिक परीक्षण की तैयारी है। हमारी तरफ से स्वास्थ्य केंद्र का एक वार्ड किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार है।

लाइब्रेरी, जिम, स्वीमिंग पूल बंद करने के आदेश


भाटापारा| नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के सचिव अलरमेल मंगई डी ने कलेक्टर, भाटापारा सीएमअो को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों की सीमा के अंतर्गत स्थित समस्त सार्वजनिक लाइब्रेरी, शासकीय व अर्द्धशासकीय, निजी व्यायाम शाला, स्वीमिंग पूल एवं वॉटर पॉर्क को 31 मार्च तक बंद रखने को कहा है। उक्त जानकारी सीएमअो आशीष तिवारी ने दी है।

राजिम में जूनियर कक्षाअों की वार्षिक परीक्षा रद्द

राजिम| शनिवार से लोकल क्लासों की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होनी है, जिनमें 11वीं की शनिवार से, 9वीं की 4 दिन बाद प्रारंभ होंगी। सातवीं, आठवीं, छठवीं और प्राथमिक स्कूलों की परीक्षा भी इसी महीने पूरी करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। डीईअो भोपाल तांंडी ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा यथावत चलेंगी, लेकिन 11वीं सहित स्थानीय स्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 11वीं की परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होनी थी, जिससे परीक्षार्थियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। देर शाम तक परीक्षार्थियों को पता ही नहीं था कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 12वीं की परीक्षा 21 अौर 10वीं की 22 को मार्च को समाप्त होंगी।


सभागृह में हुई बैठक में कोरोना वायरस पर चिंता जताते पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...