- Hindi News
- National
- Khrora News Chhattisgarh News Jayprakash In Rangoli America Won The Chair Race
रंगोली में जयप्रकाश, कुर्सी दौड़ में अमरीका ने मारी बाजी
खरोरा. रंगोली से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
खरोरा. गनियारी में आयोजित स्पर्धाओं के विजेता प्रमाणपत्र के साथ।
खरोरा| ग्राम पंचायत गनियारी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एडवोकेट झरना वर्मा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेनुका साहू ने की। इस मौके पर रंगोली व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया।
रंगोली में प्रथम जयप्रकाश धीवर, द्वितीय श्रुति साहू रहीं। कुर्सी दौड़ में मितानिन अमरीका साहू ने प्रथम व तारिणी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रविशंकर वर्मा ने कोरोना वायरस के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपसरपंच राजश्री वर्मा, राजकुमार साहू, यामिनी, प्रीति, कविता आदि मौजूद थे।