पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमलेश बने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा प्रकोष्ठ गठन के बाद ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारी।

कोपरा नवापारा| रविवार को ठेठवार यादव समाज राजिम राज का युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें सभी स्वजातीय गणों की सर्वसम्मति से कोपरा के कमलेश यादव को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष खेमू यादव कुण्डेल, ताम्रध्वज यादव अतरमरा, सचिव निखिल यादव राजिम, सह सचिव ठाकुर राम यादव परेवाडीह, कोषाध्यक्ष लीलाराम यादव अमलीभाटा, संगठन मंत्री भूपेंद्र यादव राजिम, संचालक एकेश्वर यादव कोपरा, प्रवक्ता अमित सागर यादव अतरमरा, उपकोषाध्यक्ष मिलन यादव कुण्डेल को चुना गया युवा प्रकोष्ठ गठन में महासभा के संरक्षक गोकुल यादव, राजिम राज अध्यक्ष दशरथ यादव, सचिव रामकुमार यादव, उपकोषाध्यक्ष माधवराम यादव, प्रांतीय महासचिव उमेश यादव, सहसचिव ठाकुर राम यादव उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...