- Hindi News
- National
- Rawan News Chhattisgarh News Kavardha Police Rescued Teacher Kidnapped Two Arrested And Two Absconding
शिक्षिका का अपहरण कर ले गए थे कवर्धा पुलिस ने छुड़ाया, दो गिरफ्तार और दो फरार
लोरमी क्षेत्र के ग्राम भालुखोंदरा स्थित शासकीय हाईस्कूल में पढ़ा रही शिक्षिका के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सहित अपहृत युवती को कवर्धा जिले के बोड़ला से बरामद किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना में उपयोग की गई बोलेरो को भी जब्त कर ली है। वहीं दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मामले का खुलासा करते हुए लालपुर थाना प्रभारी सईद अख्तर ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 1ः30 बजे की है। लोरमी ब्लाॅक के शासकीय हाईस्कूल भालुखोंदरा में ग्राम नवागांव ठेल्का निवासी 22 वर्षीय रंजना रात्रे बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान ग्राम बरमपुर का रहने वाला रमेश कुर्रे अपने अन्य 3 साथियों के साथ बोलेरो नंबर सीजी 10 बीए 7251 से स्कूल पहुंचा। इसके बाद रंजना को स्कूल से बाहर बुलाकर जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर ले गया।
युवती को अगवा कर उससे शादी करना चाहता था रमेश
थाना प्रभारी अख्तर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि युवती को अपहरण कर वह उससे शादी करना चाहता था। इसलिए वह आए दिन रंजना से बातचीत करने की कोशिश करता था। गुरुवार को शादी करने ही अपरहण की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश कुर्रे और दीपक अनंत को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी को पकड़ने लालपुर पुलिस को रवाना किया है।
दो आरोपी अब भी हैं फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीडी तिर्की ने बताया कि अपहरण की घटना में 4 युवक थे। इनमें मुख्य आरोपी राकेश कुर्रे और उनके साथी सूर्या को गिरफ्तार किया है। दो साथी बोडला से पहले वाहन से उतर गए थे। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर चला पता
स्कूली बच्चों से जानकारी मिलने पर युवती के परिजन तत्काल लालपुर थाना में घटना के संबंध में जानकारी देने पहुंचे। परिजन ने अपहृत बेटी रंजना की पतासाजी की मांग की। घटना को गंभीरता से लेते हुए लालपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही युवती का मोबाइल नंबर भी साइबर सेल से ट्रेस कराया। तब कवर्धा जिले के पोड़ी में मोबाइल का लोकेशन मिला। इसी आधार पर लालपुर पुलिस की टीम एसडीओपी कादिर खान के मार्गदर्शन में रवाना हुई। इधर घटना के संबंध में सीमावर्ती जिला कवर्धा में भी घटना की जानकारी देकर नाकाबंदी कराई गई। अंत में साईबेर सेल और 112 की मदद से मोबाइल लोकेशन मिलने पर अपहृत युवती को बोड़ला से बरामद किया गया। साथ ही घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी रमेश कुर्रे और बोलेरो चालक ग्राम बरियारपुर निवासी दीपक अनंत उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
शिक्षिका को बोलेरो से अगवा कर ले गए थे आरोपी, कवर्धा के बोड़ला से बरामद
फरवरी मंे ही रिलीव हो चुकी है शिक्षिका
घटना में अपहृत शिक्षिका रंजना रात्रे शासकीय हाईस्कूल भालूखोंदरा अतिथि शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। फरवरी के अंतिम में उसे रिलीव कर दिया है, लेकिन उसके बाद भी शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के लिए सेवाभाव से स्कूल जाती थी। मामले में बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं चारों आरोपी के खिलाफ धारा 363, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।