30 किसानों का केसीसी बनाया गया
मुड़ागांव (कोरासी)| छुरा ब्लॉक में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनांतर्गत अंचल में किसानों के लिए किसान क्रेडिट बनाने के लिए शुक्रवार को आदिम जाति कृषि सेवा सहकारी समिति मर्यादित (1515) रानीपरतेवा में शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें कुल 30 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया। शिविर में सहकारिता विस्तार अधिकारी प्रमोद ध्रुव, कृषि विस्तार अधिकारी वरुण कुमार साहू, समिति प्रबंधक पुराणिक निषाद एवं कर्मचारी तामसिंह मरकाम, रवि साहू तथा गांव के लोग उपस्थित थे।