पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Kidney Day 636 Patients Examined In Supebheda And Nishtiguda

किडनी दिवस... सुपेबेड़ा व निष्टीगुड़ा में 636 मरीजों का जांच हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरियाबंद| अंतरराष्ट्रीय किडनी दिवस पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने किडनी रोग संबंधी जनजागरूकता लाने तथा रोग से बचाव एवं उपचार की जानकारी को जनसामान्य तक पहुंचाने जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। सीएमएचओ डाॅ. एनआर नवर| ने बताया कि जागरूकता संबंधी जानकारी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय किडनी दिवस पर देवभोग ब्लॉक के ग्राम सुपेबेड़ा एवं निष्टीगुड़ा में जिला स्तरीय किडनी संबंधी विशेष शिविर में डॉक्टरों ने 144 मरीजों की जांच की। उक्त दिवस पर जिले के अन्य ब्लॉकों में भी किडनी जांच संबंधी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर किडनी के मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर कुल 636 मरीजों का जांच की गई।
खबरें और भी हैं...