पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lawan News Chhattisgarh News Lavan Jammed 188521 Quintals Of Paddy Due To Lack Of Transportation Sprouting Is Also Happening

लवन में परिवहन के अभाव में 1,88,521 क्विंटल धान जाम पड़ा, अंकुरण भी हो रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन के अभाव में लवन शाखा की 7 समितियों के 12 धान खरीदी केंद्रों में 1,88,521 क्विंटल धान जाम है। तूफान और बारिश से खुले में पड़ा धान गीला होने लगा है, यहां तक कि धान में अंकुरण (जरई) भी होने लगा है। पिछले 20 दिनों की रुक-रुककर हो रही बारिश से हर समिति को लगभग 10-10 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है।

जिले के खाद विभाग अधिकारियों की लापरवाही के कारण खरीदी केंद्रों से धान का उठाव अब तक नहीं हो पाया है। बताना जरूरी है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी थी, पिछले 22 दिनों में धान परिवहन नहीं होने से सहकारी समितियों के कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। धान खरीदी केंद्र डोंगरीडीह में 22865, कोरदा में 13913, बरदा में 16825, खैरा में 29691, सिरियाडीह में 3665, मरदा में 6177, कोयदा में 5911, कोहरौद में 21934, सरखोर में 21014, अहिल्दा में 15453, लवन में 26437 व मुंडा में 4632 क्विंटल धान शेष है। इस तरह कुल मिलाकर 1,88,521 क्विंटल धान जाम है। सरखोर सहकारी समिति के समिति प्रबंधक गोपीचंद वर्मा ने बताया कि धान का उठाव नहीं होने से तरह-तरह की परेशानियां हो रही हैं। रात्रि में अचानक बारिश होते ही धान की फड़ से पॉलिथीन तूफान से उड़ जाती है। धान खरीदी के समय जिस रफ्तार से परिवहन हो रहा था, उसी रफ्तार से यदि परिवहन किया जाता तो अब तक किसी भी धान खरीदी केंद्र में एक भी क्विंटल धान शेष नहीं रहता। जिला सहकारी केंद्रीय समिति लवन के शाखा प्रबंधक आरके नवरंग ने बताया कि धान का उठाव नहीं होने पर समितियों को परेशानी हो रही है जिसकी जानकारी उच्चाधिकारी को लगातार दी जा रही है।

खरीदी के बाद धान उठा ही नहीं, हो गया अंकुरित

अर्जुनी| प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मल्दी में धान खरीदी के बाद शुक्रवार शाम तक 11214 क्विंटल धान उठाव नहीं होने के कारण जाम है तथा लगातार बारिश होने से भीग रहा है। लगातार पानी पड़ने धान सड़कर अंकुरित भी हो रहा है। अध्यक्ष भरतलाल साहू ने बताया कि मल्दी समिति भाटापारा शाखा के अंतर्गत आती है। 1 दिसम्बर 2019 से धान खरीदी प्रारंभ हुई, तब से लेकर आज तक धान खरीदी केंद्र में ही रखा है।

लगातार बारिश होने से इसमें से कई कटटा धान गीला होकर सड़ रहा है। केंद्र में रखे-रखे धान के वजन में भी कमी आने की पूरी संभावना है। यहां के सरपंच भोला वर्मा, दौलत साहू, सोनाराम साहू, हेमंत वर्मा, रामकली वर्मा, गांधी वर्मा, सुनील वर्मा, रामाधार वर्मा आदि ने प्रशासन से धान के शीघ्र परिवहन की मांग की है। सुनील एमएस शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी मर्यादित बैंक भाटापारा का कहना है कि जिला विपणन अधिकारी द्वारा धान के उठाव पर ध्यान नहीं देने से 15 दिनों में एक भी ट्रक धान परिवहन हेतु नहीं लगाया गया है। इसके चलते समितियों में धान रखे रखे जाम हो रहा है।

लवन। अहिल्दा केंद्र के भीगे
धान में निकल गई जरई।
खबरें और भी हैं...