- Hindi News
- National
- Gidhori News Chhattisgarh News Light And Sound System Will Be Installed On Mahanadi Coast
महानदी तट पर लगेगा लाइट व साउंड सिस्टम
गिधौरी/टुंड्र| राम वन गमन मार्ग के मुख्य चिन्हित स्थानों में शिवरीनारायण भी शामिल है। यहां जहां-जहां भगवान राम के चरण पड़े, उन जगहों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने बजट भी स्वीकृति कर दिया है। शनिवार को मुख्य सचिव आरपी मंडल शिवरीनारायण पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी संगम के तटों का निरीक्षण किया।मुख्य सचिव के साथ मुख्य तकनीकी टीम को महानदी के तटों पर लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम के तहत कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
नगर की चौपाटी से खरौद नगर तक महानदी के तटों अौर गिधौरी स्थित विश्राम वट को भी विकसित करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए। शिवरीनारायण के बाद मुख्य सचिव खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर पहुंचे अौर नगर की प्राचीनता के आधार पर विकसित करने एवं लक्ष्मणेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार की कार्य योजना बनाने के लिए तकनीकी टीम निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक, जांजगीर एसपी पारुल माथुर, जिला सीईओ, वन मंडल अधिकारी और जांजगीर जिपं सीईओ तीर्थ राज अग्रवाल, एसडीएम मेनका प्रधान आदि उपस्थित थे।