पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Lokesh Said Will Spend Interest On Fix Deposit On Honor Ceremony

लोकेश ने कहा- फिक्स डिपॉजिट का ब्याज सम्मान समारोह पर खर्च करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के राम विशाल पांडेय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष लोकेश पांडे ने 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि इस राशि को बैंक में फिक्स डिपॉजिट कर इसके ब्याज की राशि को सम्मान समारोह में खर्च किया जाएगा। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि इस स्कूल में
विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाएगा।

मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखू राम साहू ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए यह कदम गौरव की बात है। महाड़िक परिवार का यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है, जो छात्रों के उज्जवल
भविष्य को गति देता है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाड़िक ने कहा कि राजाराम पवार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह प्रारंभ किया गया है, जो निरंतर जारी है और यह आगे भी चलता रहेगा।

नौवीं के छात्र कुलेश्वर सिंह एवं 10वीं के योगेश सिंह को एक हजार रुपए, 11वीं के छात्र प्रेमशंकर को पांच सौ, 12वीं के छात्र लोकेश को 200 रुपए की राशि प्रदान की गई। प्राचार्य जेएस साहू ने कहा कि मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि छात्र यहां से ज्यादा से ज्यादा अच्छे अंकों से पढ़ाई कर अपना भविष्य उज्जवल करें और अनेक गतिविधियों में शामिल रहे।

कार्यक्रम में मीता महाड़िक, सोनल महाड़िक, राम नारायण साहू, जालम सिंह साहू, घनश्याम साहू, पूनम साहू, श्याम किशोर शर्मा, एजी गोस्वामी, नंदलाल साहू, सागर शर्मा, विक्रम ठाकुर सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन आरके यादव एवं आभार प्रदर्शन एमके चंदन ने किया।

राजिम. हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए सम्मान समारोह में मंचस्थ अतिथि।
खबरें और भी हैं...