पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhura News Chhattisgarh News Memorandum Submitted For School Premises And Theater

स्कूल में अहाता व रंगमंच के लिए सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छुरा ग्रामीण| माता उन्मुखीकरण के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताअाें का आयोजन माताओं के लिए किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी थीं। विशेष अतिथि जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर, उमेंद्र शोरी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु नागेश सरपंच परसदा खुर्द ने की। अहाता और रंगमंच निर्माण का मांग पत्र प्रधानपाठक चंद्रभानू वर्मा ने जनपद अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर कबड्डी, रस्सा खींच, गुब्बारा फुलाओ, मोमबत्ती जलाओ, जलेबी दौड़ एवं सुई धागा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार निषाद ने किया।
खबरें और भी हैं...