- Hindi News
- National
- Tilda News Chhattisgarh News Movement Of Clerks At District Headquarters On 19th Due To Pay Discrepancy
वेतन विसंगति को लेकर 19 को जिला मुख्यालय में लिपिकों का आंदोलन
तिल्दा-नेवरा| छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक तिल्दा ब्लॉक में शुक्रवार को हुई। तिल्दा ब्लॉक के लिपिक संभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव के नेतृत्व में ब्लॉक के लिपिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अौर एक स्वर में सक्रिय मंच की सक्रियता को स्वीकार की। संभागाध्यक्ष ने लिपिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन सदैव लिपिक हित में काम किया है और हम हमेशा करता रहेगा। उन्होंने सदस्यों को आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 19 मार्च को हर जिला मुख्यालय में वेतन विसंगति के संबंध में भोजनावकाश में फेडरेशन द्वारा जो आंदोलन किया जाना है, उसमें सहयोग करने को कहा। बैठक में द्वारिका प्रसाद निषाद, संतोष वैष्णव, रवि शर्मा, दीपक मिश्रा, पेखन सिंह ठाकुर, राम वर्मा, महेश कुमार शकर, प्रवीण गायकवाड़, मर्लिन जोस, अखिलेश राठौर, सुभाष ठाकुर, उषा वर्मा, मोती शर्मा, एसके भारद्वाज, आरएस मिश्रा आदि लिपिक उपस्थित रहे।