- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News National Highway Not Built In 6 Years Netam Will Undertake The Padayatra
6 साल में नेशनल हाईवे नहीं बना, पदयात्रा करेंगे नेताम
देवभोग| देवभोग-ओडिशा सीमा से लेकर अभनपुर तक राज्य सड़क को 6 साल पहले केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 130-सी घोषित किया था पर इसका निर्माण ही शुरू नहीं किया गया। संजय ने सड़क निर्माण शीघ्रता से शुरू कराने या फिर सड़क को केंद्र से मुक्त कराने की मांग को लेकर शीघ्र ही नेशनल हाइवे पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा शुरू करने की बात कही है।
दो से तीन दिनों के भीतर इसकी रूपरेखा तैयार कर 20 मार्च के भीतर यात्रा शुरू करने का ऐलान संजय ने किया है। बुधवार को देवभोग में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह पहला ऐसा मार्ग है जिसके एलान के बाद निर्माण के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने पैसे नहीं दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजिम बिंद्रानवागढ़ से गुजरने वाली सड़क भाजपा के महासमुंद सांसद के इलाके में आती है, बिंद्रानवागढ़ में भाजपा के विधायक हैं, बावजूद सौतेला व्यवहार जनता की भावनाओं से बड़ा खिलवाड़ है।