- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News Neem Pond Of Basin Completely Empty In 60 Hours Black Soil Being Filled In The Tunnel
बासीन का नीम तालाब 60 घंटे में पूरा खाली, सुरंग में भरी जा रही काली मिट्टी
चूना पत्थर की दरार ही है खाली होने का कारण
मुकेश देवांगन ने बताया कि आसपास होने वाली ब्लास्टिंग से चूना पत्थर में आई दरार के कारण ही तालाब का पानी खाली हुआ है। फिलहाल काली मिट्टी डालकर परीक्षण करेंगे। उसके बाद भी यदि पानी रिसता है तो दूसरा उपाय किया जाएगा। सरपंच दसोदा जांगड़े ने बताया कि दरार में लगभग 1 ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरी गई, उसके बाद 3 एचपी के पंपों से पानी भरा जा रहा है। तालाब में बनी पचरी के ठीक सामने बनी खोह दो से ढाई फीट लंबी और 1 फीट चौड़ी है, जिसमें तालाब का पूरा पानी समा गया फिर वही पानी गांव के जलस्रोतों से जाकर मिल गया।
_photocaption_सुहेला| ग्राम बासीन का 3 एकड़ में फैला नीम तालाब तलहटी में आई दरार के कारण करीब 60 घंटे में सूख गया। सूखने से पहले तालाब में करीब 5 फीट पानी था। दरअसल दो दिन पहले तालाब की पचरी के पास एक सुरंगनुमा छेद नजर आया और धीरे धीरे सारा पानी उसमें समा गया। भास्कर ने इस खबर को शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद शुक्रवार को नायब तहसीलदार मुकेश देवांगन और भाटापारा पीएचई के इंजीनियर कन्हैया देवांगन ने बासीन पहुंचकर तालाब का मुआयना किया तथा सरपंच दसोदा जांगड़े को तालाब में बनी खोह में काली मिट्टी भरने के निर्देश दिए।*photocaption*