पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mainpur News Chhattisgarh News No Land Left For Development Work By Occupying Land

जमीन पर कब्जे से विकास कार्य के लिए जगह नहीं बची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावन| गौरव ग्राम पंचायत रावन में विभिन्न प्रयोजन व विकास कार्यों के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने तथा क्रय-विक्रय किए जाने के फलस्वरूप पंचायत द्वारा भविष्य में निर्माण व विकास कार्य के लिए जगह नहीं बची है। यहां सीमेंट उद्योग लगने के बाद पूर्व के पंचायत प्रतिनिधियों ने वोट बैंक बनाने अतिक्रमण व बिक्री करने वालों पर नकेल कसने पर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में पूर्व सरपंच पूर्णिमा लहरी का कहना है कि भूतपूर्व सरपंच शिव करसायल के कार्यकाल में रोक नहीं लगाने से अतिक्रमण बढ़ गया था, जिसे रोक पाना संभव नहीं हो सका।

पटवारी नरेंद्र वर्मा के अनुसार खसरा नंबर 715/3 रकबा 2 1/2 एकड़, उद्योग विभाग को आबंटित 18 एकड़ व खसरा नंबर 715 में कुल रकबा में से 7 एकड़ स्कूल अहाता बनाने से सुरक्षित हो सका। इस संदर्भ में तहसीलदार सुहेला को ज्ञापन दिया गया। यद्यपि कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी योजना को सफल बनाने में जनसामान्य से सुझाव मांगे गए थे। सुझाव में त्रिलोचन
प्रसाद वर्मा ने कलेक्टर के माध्यम से पत्र प्रेषित किया है। इसमें पंचायतों को ग्राम में स्थित निर्माण एवं विकास के लिए सुरक्षित भूमि को आरक्षित रखने का अधिकार तथा अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
खबरें और भी हैं...